MUZAFFARPUR

पटना में सेक्स का हाईटेक रैकेट उजागर, दो गिरफ्तार; ऑनलाइन सिस्टम से चलता था धंधा

पटना : बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा का पर्दाफाश किया है। डीएसपी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक महिला को मुक्त कराया। होटल से एक महिला को मुक्त कराया गया। हैरत की बात यह कि जिस्मफरोशी के धंधे में सबकुछ डिजिटल और ऑनलाइन चलता था। पुलिस धंधे में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगा रही है।

पटना एसपी सिटी (सेन्ट्रल) दीक्षा ने बताया कि एक महिला ने गुप्त सूचना दी थी कि अशोक राजपथ स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा है। यह होटल रिहायशी मोहल्ले के बीच में है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी टाउन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी में होटल से कॉन्डम, शक्ति वर्धक गोलियां समेत कई आपत्तिजनक सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

डिजिटल साक्ष्य भी बरामद

छापेमारी के दौरान पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए थे। पुलिस की ओर से बताया गया कि मोबाइल से लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। ऑनलाइन सिस्टम से ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी। डिजिटल माध्यम से ग्राहकों के लिए लड़कियों की बुकिंग होती थी। पुलिस ने कई फोटो और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

होटल संचालक समेत दो गिरफ्तार

इस धंधे में होटल संचालक की बड़ी भूमिका थी। जांच में पता चला कि वह गलत पैसे कमाने के लिए होटल में धंधा करवाता था। इस मामले में पुलिस ने कदमकुआं के भिखना पहाडी निवासी नवल किशोर और एक अन्य एमआईजी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। होटल से एक महिला को भी मुक्त कराया है। महिला पटना की ही रहने वाली है। बताया जा रहा है कि यह अवैध धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.