मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में में छात्रों का उपद्रव नहीं रुक रहा है। रैगिंग के आरोप में छह छात्रों के निलंबन के बाद बुधवार देर रात करीब 200 छात्रों ने एमआईटी के हॉस्टल में ड्यूटी करने जा रहे एक प्रोफेसर को घेर लिया और एक घंटे तक उनसे बदसलूकी करते रहे। सभी छात्र सीनियर बैच के थे। बदसलूकी करने वाले छात्र शिक्षक पर छह छात्रों के निलंबन को वापस कराने का दबाव बना रहे थे।

करीब दो सौ की संक्खा में छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया। वे एमआईटी में हुए सभी कार्रवाई को वापस करने की बात कह रहे थे। कई छात्रों ने शिक्षक के साथ गाली गलौच भी की। एमआईटी में अनुशासन के लिए रात 10 बजे के बाद छात्रों को हास्टल और कैंपस से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। इसका ठीकरा भी छात्र शिक्षक के माथे डाल रहे थे। छात्रों ने शिक्षक से कहा कि दस बजे वाला आदेश वापस नहीं हुआ तो हम आगे भी ऐसा करेंगे।

एमआईटी मे हॉस्टल में रैगिंग रोकन के लिए तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक शिक्षक ब्वायज हास्टल में और दो गर्ल्स हॉस्टल में ड्यूटी करते हैं। पीड़ित शिक्षक अपनी ड्यूटी करने हॉस्टल जा रहे थे। रास्ते में ही छात्रों ने उन्हें घेर लिया और बदसलूकी करने लगे। शिक्षक की बदसलूकी की सूचना अन्य अधिकारियों को दी।

कॉलेज प्रशासन की ओर से ब्रह्मपुरा थाने को सूचना दी गई। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस रात 12 बजे एमआईटी पहुंची और पूरे कैंपस में गश्त लगाई। प्रोफेसर से बदसलूकी के मामले में प्राचार्य प्रो मिथिलेश कुमार झा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस भी अपने स्तर से छानबीन कर रही है। पिछले दिनों रैगिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कुछ छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।





Leave a Reply