MUZAFFARPUR

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के इन 8 स्टेशनों से चलेगी, 16 बोगियों का होगा रैक

बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, पूर्णिया, दानापुर सहित आठ स्टेशनों से अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। रैक भी तैयार है। परिचालन के समय और मार्ग को लेकर एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। एनओसी की प्रक्रिया पूरी होते ही समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।

पूमरे के एक अधिकारी ने बताया कि इसकी योजना रेलवे बोर्ड के स्तर पर शुरू हो गयी है। एक जोन से दूसरे जोन के बीच एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। इन ट्रेनों का रैक 16 बोगियों का होगा। इसमें आठ स्लीपर और आठ जेनरल बोगियां होंगी।

इन ट्रेनों को इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा, बेंगलुरू सहित देश के अन्य महानगरों के बीच चलाने की योजना है। इससे रेल ट्रैफिक आसान हो जाएगा। यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

मुजफ्फरपुर को दो और वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। इनमें से एक का परिचालन अयोध्या कैंट से पटना के बीच होगा। यह ट्रेन आयोध्या कैंट से खुलने के बाद अयोध्या धाम, बस्ती, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र होते हुए पटना तक जाएगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पूर्णिया-दानापुर के बीच होगा। यह पूर्णिया से मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र होकर दानापुर तक जाएगी। फिलहाल इन दोनों ट्रेनों की समय सारिणी तैयार की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.