MUZAFFARPUR

पटना में पुलिस पर ह’मला, ना’बालिग छात्रा की मौ’त के बाद लोग कर रहे हंगामा; जाम हटाने पर हुई प’त्थरबाजी

पटना : पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत के मामले पर आज फिर बवाल शुरू हो गया है। आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया है। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस जब जाम हटाने घटनास्थल पर पहुंची तो आवेश में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिए, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के आमला टोला के पास की है। फिलहाल सचिवालय डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.