MUZAFFARPUR

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल द्वारा युवा रक्तदाता ग्रुप के संस्थापक को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर : झारखंड के कोयला नगरी अवस्थित रोटी बैंक यूथ क्लब,धनबाद के तत्वावधान में रविवार को धनबाद के संबोधि रिट्रीट, गोविन्दपुर में आयोजित सामाजिक योद्धाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में युवा रक्तदाता मुजफ्फरपुर के संस्थापक गोपी मेहता को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास एवं विधायक राज सिन्हा ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया।

उन को यह सम्मान बिहार राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान आंदोलन की अलख जगाने एवं अन्य सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति उनकी सक्रियता व समर्पण तथा उनके निःस्वार्थ सेवाभाव को देखते हुये प्रदान किया गया है। समारोह में गोपी मेहता के साथ-साथ देश के 18 राज्य, पड़ोसी देश नेपाल व भूटान के कुल 100 सामाजिक योद्धाओं को उनके उल्लेखनीय सामाजिक सरोकार से जुड़ी क्रियाकलापों के लिये सम्मानित किया गया।

 

गोपी मेहता ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिये रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद के संस्थापक रवि शेखर तथा भूली ब्लड डोनर ग्रुप के संस्थापक रवि भूषण सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुये इस सम्मान को अपने समस्त सहयोगी, शुभचिंतक तथा स्वैच्छिक रक्तदानियों को समर्पित किया है जिनके निःस्वार्थ सहयोग की बदौलत पीड़ित मानवता की सेवा तथा स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम निरंतर सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो पा रहा है।

गोपी मेहता को सम्मानित किये जाने पर विवेक कुमार, रौशन कश्यप, सोनू परासर, बिट्टू कुमार, सूरज सिंघानिया, छोटू सिंह ,रोहित कुमार ,विकास कुमार ,विशाल कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई व शुभकामनायें दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.