MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर : अंग महिला सम्मान समारोह में कठपुतली कला के लिए सुमन कुमारी को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में अंग जन गण के द्वारा अंग महिला सम्मान समारोह में कठपुतली कला के लिए मुजफ्फरपुर से सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश भर की महिला हस्तियां मौजूद थी।

अंग महिला सम्मान समारोह में कठपुतली कला के लिए सम्मानित होने वाली सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने बताया कि महिलाओं के अधिकार,उनकी गरिमा और उनके योगदान के लिए अंग जन गण, अंगिका सभा फाउंडेशन, अंग प्रदेश भागलपुर की ओर से भागलपुर शहर के नाथनगर परबत्ती स्थित रावतमल नोपानी छात्रावास सभागार में अंग की नारी विभूतियों और साहित्यकार उचितलाल सिंह की स्मृति में आयोजित की गई थी।

सरला श्रीवास युवा मंडल द्वारा कठपुतली कला में उपलब्धियां और प्रोत्साहन हेतु सम्मानित करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी प्रसून लतांत, संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर मण्डल एवं डॉक्टर अमरेंद्र (अंगिका सभा फाउंडेशन) का आभार व्यक्त किया एवं सभी सम्मानित होने वाली हस्तियां को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर रतन मंडल,महामंत्री, राज्य नागरिक परिषद(बिहार सरकार) डॉक्टर शम्भू खेतान (पूर्व अध्यक्ष) भागलपुर जिला परिषद, राम गोपाल पोद्दार(वरिष्ठ समाजसेवी) अमृत पुरूष अमरेंद्र(प्रख्यात साहित्यकार) डॉक्टर अंशु सिंह(शिक्षाकर्मी और साहित्यकार, संजय कुमार सुमन(वरिष्ठ पत्रकार) मौजूद थे।

सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी को कठपुतली कला के लिए अंग महिला सम्मान से सम्मानित होने पर प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार सरला, संस्थापक एवं राष्ट्रीयअध्यक्ष डॉक्टर रौशन कुमार,कोषाध्यक्ष पर्यावरणविद डॉक्टर अमित कुमार, चाइल्डसेफ इंडिया के सचिव जयचंद्र कुमार,परफेक्ट सोल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर,संजीवनी संस्थान के सचिव नदीम खान ,

पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार, सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान की संरक्षक कांता देवी,जगदीश सिंह, शत्रुहन सिन्हा, नवनीत सिंह, बृजेंद्र पांडेय, शंभु प्रसाद साहू, मुस्कान केशरी,स्मृति सिंह, गौतम झा, सुनील कुमार प्रिय, अवधेश श्रीवास्तव, लेखराम यादव, संजय पासवान ने सुमन कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.