मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में “ऋषि प्रसाद सम्मेलन एवं माला पूजन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आमगोला ओरिएंट क्लब, अघोरिया बाज़ार के निकट एक निजी सभागार में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं गुरु महिमा पाठ से हुआ। जहां अहमदाबाद आश्रम से पधारे संदीप भाई ने श्रद्धालुओं को माला पूजन कराया और साधक-सेवाधारियों को पूज्य बापूजी के सत्संग की अमृतवाणी का संदेश सुनाया।



इस अवसर पर संदीप भाई ने कहा कि “जपमाला केवल एक साधन नहीं, बल्कि साधना की डोर है। जपमाला के प्रत्येक मनके के साथ नामजप करने से मन की शांति बढ़ती है, एकाग्रता मिलती है और गुरु-कृपा सहज प्राप्त होती है। माला पूजन से साधक का जीवन पवित्र और ऊर्जावान बनता है।”



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गुरु भक्ति से सराबोर होकर आयोजन में सहभागी बने। इसमें राघवेंद्र भाई, संजय सिंह, जितेन्द्र भाई, बद्री विशाल, सुरेश भाई, सतेंद्र दुबे, संजय पांडे, रागिनी बहन, अनुराधा बहन एवं प्रभात कुमार प्रभाकर ने सेवाधारी की भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर बापूजी की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया और सामूहिक रूप से गुरु भक्ति व संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।








Leave a Reply