मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में आप और हम साई सेवा संगठन की तरफ से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा गरीब नाथ धाम में गरीब नाथ मंदिर से लेकर तुर्की तक लगने वाले सेवा शिविर के पदाधिकारी का सम्मान समारोह दीवान रोड स्थित निजी सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संगठन के अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने बाबा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर बाबा की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात आने वाले सभी सदस्यगण, शिविर के पदाधिकारी, मीडिया कर्मी और अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।


आप और हम साई सेवा संगठन के सदस्यों ने बिहार विरांगना दिपिका कुशवाहा,बालाजी परिवार के अमरेंद्र कुमार अमर, त्रिदेव बोल बम सेवा समिति के ज्वाला पटेल,अनमोल सेवा संघ के पवन कुमार,मारवाड़ी युवा मंच के विक्रांत केजरीवाल, मां गायत्री सेवा दल से मृत्युंजय कुमार, मां बगलामुखी सेवा समिति से नंद किशोर सिंह, संकल्प सेवा समिति से प्रभात ठाकुर, जय श्री केदारनाथ सेवा दल से राजेश कुमार, हरीसभा चौक कावरिया सेवा समिति से शिवरतन लाल, कल्पना महावीर मंदिर बोल बम पूजा समिति से बादल कुमार, पुरानी गुदड़ी कांवरिया सेवा संघ से गौरव कुमार, साहू रोड कावरिया सेवा संघ से सुमित कुमार,


आप और हम कावरिया सेवा शिविर से निर्लय कुमार तिवारी, लियो क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर सेंट्रल से अभय भरतिया, भारतीय सेवा दल से विक्रम सर्राफ, डाक कांवरिया सेवा समिति से पंकज कुमार, समर्पण सेवा दल से विशाल गोस्वामी, हिंदुस्तान सेवा मंच से रोहित पटेल, युवा बोल बम सेवा समिति से मनीष कुमार रजक, बिहारी युवा मंच से राजा कुमार, शिव पार्वती सेवा मंच से अक्षय पांडे, पंच महाभूत शिवसेवक संगठन से संजीव कुमार,


मां गंगा सेवा दल से मनीष कुमार, सीताराम सेवा समिति से राघवेंद्र कुमार, को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ में मुजफ्फरपुर सांसद प्रतिनिधि एवं सह-सदस्य 20 सूत्री बिहार सरकार विकास गुप्ता आदित्य को आप और हम साई सेवा संगठन के अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने अंग वस्त्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इसके अलावा संगठन के सदस्यों एवं सहयोगियों, मीडिया कर्मीयों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी अंग वस्त्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनीष कुमार और विजय मुस्कान ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। ईस कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल,

सचिव संतोष सोनी, संरक्षक निरंजन कुमार राजू, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल, सदस्य पवन कुमार, मिथिलेश कुमार, सुमित कुमार, पवन गुप्ता, जयेश कुमार, आकाश अग्रवाल, विजय कुमार चौधरी, शामिल हुए। अंत में अध्यक्ष सज्जन कुमार अग्रवाल ने आगंतुक सभी लोगों का धन्यवाद अदा किया।




Leave a Reply