MUZAFFARPUR

गायकी के सितारे चमकने को तैयार, पहला ऑडिशन 7 सितंबर को मोतीपुर में होगा आयोजित

मुजफ्फरपुर: मुज़फ्फरपुर के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो “सिंगिंग स्टार” को लेकर निर्णायक मंडल एवं आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक कल मुज़फ्फरपुर स्थित बीएमसी कार्यालय में संपन्न हुई।

इस बैठक में कार्यक्रम के प्रथम ऑडिशन की तिथि 7 सितंबर मोतीपुर में तय की गई।

बैठक में निर्णायक मंडल के तीनों जज पंकज धीर, अनुपमा दास और गौरव ज्ञान, बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार, एवं कार्यक्रम निदेशक प्रकाश दास मानस उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी निर्णायकों के साथ औपचारिक अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट साइन) भी किया गया।

बीएमसी टीम ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले की उभरती हुई प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.