MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के ज्ञानदीप सेंट्रल स्कूल में “सिंगिंग स्टार 2025” के प्रतिभा चयन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो “सिंगिंग स्टार 2025” के तहत बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स द्वारा शेरपुर स्थित ज्ञानदीप सेंट्रल स्कूल में प्रतिभा चयन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “सिंगिंग सुपरस्टार 2025 बच्चों के लिए एक शानदार मंच है, जहाँ हर प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।

बीएमसी म्यूज़िक का यह प्रयास न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज़ और लयबद्ध प्रस्तुति से आए हुए कैंप के सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया के तहत प्रतिभाशाली बच्चों को आगे के राउंड में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय से चयनित बच्चों को एक निशुल्क स्कॉलर फॉर्म प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनके टैलेंट को और भी निखारा जा सके।

कार्यक्रम निदेशक प्रकाश कुमार मानस ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि “सिंगिंग सुपरस्टार 2025” के माध्यम से जिले के बेहतरीन गायकों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाए और उनके उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोले जाएँ।

बीएमसी टीम ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य विद्यालयों में भी विजिट की योजना है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को इस मेगा प्रतियोगिता से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.