पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र और यूपी में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ दो बीजेपी नेताओं ने केस दर्ज कराया है.

यूपी में तेजस्वी के खिलाफ केस दर्ज
बता दें कि यूपी के शाहजहांपुर में BJP महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सदर बाजार थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उन्होंने शिकायत में बताया कि RJD के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट जारी किया गया था.

पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही उनकी फोटो का उपयोग किया गया है. जिससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

महाराष्ट्र में भी केस दर्ज
महाराष्ट्र में BJP विधायक मिलिंद नरोटे की शिकायत पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धारा जैसे धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये है मामला
बता दें कि 22 अगस्त को पीएम मोदी का बिहार दौरा था. इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कार्टून शेयर किया था.

जिसमें पीएम की गया रैली को “जुमलों की दुकान” बताया था. इसी को लेकर उनके खिलाफ बीजेपी नेताओं ने केस दर्ज कराया है.




Leave a Reply