बेतिया: बिहार के बेतिया में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला दारोगा के साथ उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि किसी केस के सिलसिले में महिला दारोगा ने केस में लाभ पहुंचाने के लिए 15000 की रिश्वत मांगी थी. विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए महिला दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला शिकारपुर थाने का है.

बेतिया में महिला दारोगा गिरफ्तार
नरकटियागंज के शिकारपुर थाने में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एक मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, लेकिन सौदा 12 हजार में तय हुआ था. इसकी जानकारी विजिलेंस टीम को दी गई.

रिश्वत लेते आवास से अरेस्टिग
विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया गया. विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई महिला दारोगा के आवास पर की.

विजिलेंस ने जाल बिछाकर पकड़ा
बता दें कि विजिलेंस कि यह कार्रवाई शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया निवासी फिरोज़ कौशर की लिखित शिकायात पर की गई है. फिरोज़ कौशर ने विजिलेंस को बताया था कि केस में मदद करने के लिए उनसे घूस की मांग की जा रही है. विजिलेंस टीम ने पहले पूरी प्लानिंग की. फिर ट्रैप मनी की व्यवस्था की और जैसे ही पैसा हाथ में आया मौके पर दबिश दी. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है.






Leave a Reply