MUZAFFARPUR

 ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लींकीट के कर्मचारियों ने इंसेंटिव नहीं मिलने पर किया जोरदार हंगामा

मुजफ्फरपुर: मुज़फ्फरपुर में ऑनलाइन डिलीवरी सेवा देने वाली कंपनी Blinkit के कर्मचारियों ने आज इंसेंटिव नहीं मिलने पर जोरदार हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा तय किए गए टारगेट को पूरा करने के बावजूद उन्हें इंसेंटिव का लाभ नहीं दिया गया है।

वहीं कंपनी के कर्मचारी अजय कुमार ने कहा कि उनसे 72 घंटे तक लगातार काम करवाया गया और पाँच ब्लॉकों का टारगेट पूरा करने पर इंसेंटिव देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन मेहनत के बावजूद भुगतान के समय इंसेंटिव घटा दिया गया। इस पर आपत्ति जताने के बाद भी टीम लीडर और मैनेजर ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण कर्मचारी नाराज़ होकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए।

वहीं एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि केंद्र सरकार के वेतनमान और श्रम नियमों के तहत प्राइवेट कंपनियों को तय समय से अधिक काम कराने पर इंसेंटिव देना अनिवार्य है। लेकिन कंपनी ने लालच देकर हमसे काम करवाया और फिर इंसेंटिव से वंचित कर दिया। तीन दिनों तक लगातार काम करने के बावजूद इंसेंटिव न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है।

दूसरी ओर जब कंपनी के टीम लीडर और मैनेजर से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की अनियमितता से इनकार किया। उनका कहना है कि कर्मचारियों की मांगें झूठी और फर्जी हैं तथा ऐसा कोई मामला नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.