MUZAFFARPUR

अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा को चुना गया प्राइवेट स्कूल्स & चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है कि डॉ. अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा को प्राइवेट स्कूल्स & चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. तिरंगा, जो महामारी के कठिन दौर में ऑक्सीजन बाबा के नाम से देशभर में जाने गए, ने मानव सेवा, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उनकी इस नई जिम्मेदारी से जिले के निजी विद्यालयों और बच्चों के कल्याण की दिशा में ठोस पहल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय शिक्षा जगत और समाजसेवियों ने डॉ. तिरंगा को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए भरोसा जताया है कि वे बच्चों की शिक्षा, अधिकार और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। बधाई देने वालों में मनोज पाण्डेय, रामदास, संजय दुबें, त्रिलोकी एवं चन्दन सिंह सहित दर्जनों स्कूल के डायरेक्टर उपस्थित थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.