MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर डीएम ने जीविका दीदियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर: संगम संकुल स्तरीय संघ को उत्तर एवं मध्य जोन में आत्मनिर्भर संगठन सम्मान 2024 मिला है, जो काफ़ी हर्ष कि बात है. मुजफ्फरपुर जिले में जीविका दिदिया काफी अच्छा कार्य कर रही है और इन्हीं का परिणाम है कि इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है.

इस अवसर पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से सम्मान मिलने के बाद मार्गदर्शन लेने संगम संकुल स्तरीय संघ की दिदिया पहुंची जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले भविष्य में संगम संकुल स्तरीय संघ पूरे देश के लिए नजीर बनेगा.जिससे आत्मनिर्भर होने वाली दीदियों का सम्मान और बढ़ेगा.

इस सम्मान से जिले का मान भी बढ़ा है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम के साथ जीविका डीपीएम अनिशा, प्रशिक्षण प्रबंधक रितेश कुमार, कम्युनिकेशन मैनेजर राजीव रंजन, क्षेत्रीय समन्वयक राजीव कुमार और संगम संकुल स्तरीय संघ की पूनम देवी, आशा देवी, मीणा देवी, संजीत कुमार सहित कई दीदियाँ उपस्थित थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.