MUZAFFARPUR

STET अभ्यर्थियों का पटना में हंगामा, मजिस्ट्रेट का पैर पकड़कर बोले- नीतीश कुमार से मिलवा दीजिए

पटना: बिहार में लंबे समय से लंबित STET (स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा को लेकर छात्रों का गुस्सा एक बार फिर उबाल पर है.

सोमवार को पटना कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. पटना कॉलेज से निकले छात्र-छात्रों के जुलूस को पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया और हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया.

छात्रों ने सरकार को दी चेतावनी

नाराज अभ्यर्थियों ने ऐलान किया है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास तक पैदल मार्च करेंगे. छात्रों का कहना है कि सरकार लगातार दो साल से परीक्षा टाल रही है और केवल आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रही है.

STET नहीं तो वोट नहीं

छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन अब सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसी मुद्दे पर घेरेंगे. कैंपस में STET नहीं तो वोट नहीं और सरकार जवाब दो जैसे नारे गूंजते रहे.

मजिस्ट्रेट का पैर पकड़ बोला, ‘मिलवा दीजिए CM से’ 

इधर हंगामे के बीच एक अभ्यर्थी मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट का पैर पकड़ लिया.

शिक्षक अभ्यर्थी मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई और कहा कि उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलवा दिया जाए. वो बार-बार गुजारिश करता रहा, लेकिन मजिस्ट्रेट ने कहा कि, यह संभव नहीं है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.