MUZAFFARPUR

गणेश चतुर्थी कब है? जानिए… तिथि, समय और शुभ योग

गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष, भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 01:54 बजे से प्रारंभ होकर 27 अगस्त दोपहर 03:44 बजे समाप्त होगी। इसलिए, गणेश चतुर्थी 2025 का मुख्य पर्व 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की स्थापना के लिए मध्याह्न काल (सुबह 11:05 से दोपहर 01:40 तक) को सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसी समय भगवान गणपति का जन्म हुआ था।

देशभर खासकर महाराष्ट्र और गुजरात में इस पर्व को बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया जाता है। भक्त गणपति की स्थापना कर दस दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और उत्सव के दौरान चारों ओर “गणपति बप्पा मोरिया” की गूंज सुनाई देती है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनमें शुभ योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग शामिल हैं, जो इस त्योहार को और भी पावन और विशेष बनाते हैं। साथ ही, इस दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र का भी संयोग होगा, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद लाभकारी माना जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.