MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के 200 से अधिक स्कूलों में इंटर में खाली रह गईं सीटें

मुजफ्फरपुर : जिले में 200 से अधिक स्कूल-कॉलेज में इंटर में सीटें खाली रह गई हैं। कॉमर्स में विद्यार्थियों ने सबसे कम रुचि दिखाई है। दर्जन भर से अधिक स्कूल-कॉलेज ऐसे हैं, जहां कॉमर्स में 100 से अधिक सीटें खाली रह गईं। स्पॉट नामांकन को लेकर सोमवार तक अभ्यर्थियों के पास अंतिम मौका है।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। शहरी क्षेत्र के स्कूल राधा कृष्ण केडिया में कॉमर्स में 104 सीटें खाली हैं। अजीजपुर हाईस्कूल में 108, पियर हाईस्कूल में 113, पारसनाथ हाईस्कूल में 108, मटिहानी हाईस्कूल में 113, सकरा हाईस्कूल में 103, बरूआरी गायघाट में 115, सेरूकांही हाईस्कूल में 112, मोतीपुर हाईस्कूल में कॉमर्स में 113 सीट खाली हैं।

इसी तरह साइंस में भी कई जगह 50 से 100 के बीच सीट खाली हैं। आर्ट्स में 70 फीसदी स्कूल-कॉलेज में सीटें भर गई हैं। बाकी 30 फीसदी स्कूल में 30 से 80 तक सीटें खाली हैं। इन स्कूल-कॉलेज में दो से तीन संकाय में सीट खाली आबेदा, सराय सैयद अली, फतेहाबाद प्लस 2 स्कूल, बीबी कॉलेजिएट, बीसीबीडी कॉलेज, चन्द्रहट्टी इंटर कॉलेज, बागमती जनाढ़ हाईस्कूल, बालीजी इंटर कॉलेज, पुरूषोत्तमपुर हाईस्कूल, चैपमैन् प्लस 2 स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल कांटी, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल साहेबगंज,

भटौना हाईस्कूल, सकरा प्लस 2 स्कूल, अपग्रेड स्कूल कुढ़नी, जिला स्कूल, मणिकपुर हाईस्कूल, आवासीय हाईस्कूल पोखरैरा, तुर्की इंटर कॉलेज, भगवानपुर प्लस 2 स्कूल, जनता कॉलेज बरूराज, महवल कुवाहीं प्लस 2 स्कूल, इंटर कॉलेज वैद्यानाथपुर, केआर बोस स्मारक कॉलेज, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल कुढ़नी, एलपी शाही कॉलेज पताही, पियर बंदरा प्लस 2 स्कूल, एमबीबीएल इंटर कॉलेज, वैद्यनाथपुर प्लस 2 स्कूल, एमएमदास महिला कॉलेज, एमआरडी इंटर कॉलेज, एमएसकेबी प्लस 2 स्कूल,

मारवाड़ी हाईस्कूल, मुखर्जी सेमिनरीस्कूल, एनकेएसएम कॉलेज, उत्क्रमित हाईस्कूल गोरीगामा, उत्क्रमित हाईस्कूल भटौना, उत्क्रमित हाईस्कूल धुबौली गायघाट, उत्क्रमित हाईस्कूल सिरकोहियां, नवराष्ट्र हाईस्कूल पताही, नीतिश्वर सिंह कॉलेज सरमतसतपुर, ओबीसी आवासीय गर्ल्स स्कूल, प्रभात तारा गर्ल्स प्लस 2 स्कूल, प्रतिभा सागत स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल मोतीपुर, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल सरैया, हाईस्कूल मनाईन, हाईस्कूल धनपुर, हाईस्कूल मीनापुर, हाईस्कूल पिरौछां, आरके हाईस्कूल शाही मीनापुर, जजुआर हाईस्कूल, करजा हाईस्कूल समेत अन्य स्कूल-कॉलेज शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.