MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मिठनपुरा थाना और मालीघाट TOP पर लहराया तिरंगा

मुज़फ्फरपुर: आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किए गए। वहीं शहर के मिठनपुरा थाना परिसर में तिरंगा फहराया गया।

जहां मालीघाट TOP पर थाना प्रभारी संतोष कुमार पंकज ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के बाद सभी को मिठाइयां और जलेबी वितरित की गईं, जिससे कि माहौल और भी मधुर हो गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में देशभक्ति का जज़्बा और एकता का संदेश साफ़ झलक रहा था। मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, पुलिसकर्मी और आम नागरिक मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.