MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: गुरुकुल में भारत विकास परिषद की सरस्वती शाखा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

मुजफ्फरपुर:15 अगस्त की पूर्व संध्या पर गुरुकुल में भारत विकास परिषद की सरस्वती शाखा के तत्वावधान में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. पल्लवी सिंह ने की और भारत माता के सम्मान में भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का संचालन भी किया।

इस अवसर पर परिषद के सम्मानित सदस्य डॉ. एच. एन. भारद्वाज, डॉ. भानु शंकर, अजीत अग्रवाल, अल्का अग्रवाल, पंकज धीेर, विमल खन्ना, निर्मल खन्ना, नीलू सिंह, डॉ. पल्लवी सिन्हा, कुमारी कमिनी, शंकर और विनय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अपने-अपने गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व को याद किया। “देश रंगीला,” “देश प्रेमियों,” “हम हिंदुस्तानी” सहित कई अन्य जोशीले और भावनात्मक गीतों ने माहौल को देशभक्ति की सुगंध से भर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर होता रहा और देश के प्रति प्रेम और गर्व की भावना से ओतप्रोत वातावरण में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.