MUZAFFARPUR

चिराग पासवान ने अचानक बुलाई बड़ी बैठक, एनडीए से बाहर होने की अटकलों के बीच आज होगा बड़ा ऐलान

बिहार : देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दूसरी ओर बिहार में चुनाव को लेकर सियासी हलचल भी तेज है। इसी बीच लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासावन ने बड़ी बैठक बुला ली है। जानकारी अनुसार आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई है। सभी जिलों के नेता पार्टी कार्यालय में पहुंच गए हैं।

चिराग ने बुलाई बैठक 

बता दें कि, इन दिनों सियासी गलियारों में चिराग पासवान के एनडीए से नाता तोड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। दावा किया जा रहा था कि एक टीवी चैनल से बातचीत की दौरान उन्होंने कहा था कि वो एनडीए छोड़ देंगे। जिसके बाद से ही सियासत गरमा गई थी। वहीं आज चिराग पासवान ने बड़ी बैठक बुला ली है।

चिराग ने किया खारिज 

बीते दिन एनडीए से अलग होने की खबर के बीच चिराग पासवान पटना पहुंचे थे। जहां उन्होंने गठबंधन से अलग होने की खबर पर हैरानी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि समाचार चैनल ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया है। चिराग ने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए के साथ है।

विरोधियों पर साधा निशाना

इस दौरान चिराग ने विरोधी दलों पर भी जमकर निशाना। कहा कि वह लोग मेरी पार्टी को बार बार एनडीए से अलग करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कभी कहा जाता है कि मेरे कारण एनडीए में दरार आ गई है। कभी मुझे गठबंधन से अलग कर दिया जाता है। जबकि ऐसी किसी बात में सच्चाई नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.