मुजफ्फरपुर: वैशाली सांसद वीणा देवी को निर्वाचन आयोग द्वारा का नोटिस भेजा गया है। बता दें कि ताजा मामला सांसद वीणा देवी और उनके पति जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह से जुड़ा हुआ है. तेजस्वी यादव ने एलजेपीआर की वैशाली की सांसद वीणा देवी और उनके पति दिनेश सिंह के दो ईपिक नंबर जारी करते हुए सवाल पूछा है कि आखिर यह क्या है.



तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने देर रात सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि एनडीए सांसद वीणा देवी, जो वैशाली से एनडीए की सांसद हैं, उनका दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम है. साथ ही तेजस्वी यादव ने दोनों ईपिक नंबर भी साझा किए हैं.







Leave a Reply