मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चंद्रलोक चौक स्थित एस.के. मदर इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर राधा-कृष्ण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की प्राचार्या डा. ममता रानी, नगर निगम की उप मेयर डा. मोनालिसा और वरिष्ठ शिक्षाविद् डा. अरुण साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजीव प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनकी पोशाक, भाव-भंगिमा और मंच सज्जा ने सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, संगीत और धार्मिक भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।



इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा कि “बच्चों की प्रस्तुतियों में हमारी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली। इन मासूम चेहरों में भगवान के दिव्य स्वरूप की अनुभूति हुई। वहीं डा. ममता रानी बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता की खूब तारीफ की।



साथ ही उप मेयर डा. मोनालिसा ने कहा कि ये छोटे-छोटे बच्चे जिस तरह से मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, वह शहर के सांस्कृतिक भविष्य के लिए बहुत उत्साहजनक है। डा. अरुण साह ने इस कार्यक्रम को अपनी पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का उत्कृष्ट प्रयास बताया।



अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल दीपक आहूजा ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध किया जाए। इस तरह के कार्यक्रम उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।






Leave a Reply