मुजफ्फरपुर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामबाग में हर घर तिरंगा 2025 कार्यक्रम के निर्देशानुसार प्रभात फेरी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रभात फेरी में डायट की प्राचार्या अनामिका कुमारी के साथ समस्त व्याख्याता और D.El. Ed. द्वितीय वर्ष के समस्त प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया.



प्रभात फेरी डायट परिसर से शुरु होकर रामबाग चौक से होते हुए पुनः डायट परिसर में आकर समाप्त हुई. इसके पश्चात द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगोली का निर्माण किया गया जिसमें तिरंगे के तीनों रंगों के माध्यम से देश प्रेम के विभिन्न संदेशों को उकेरा गया था. इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का चयन भी किया गया.




इस पूरे कार्यक्रम का समन्वयन व्याख्याता डॉ संतोष राणा ने किया. इस अवसर पर डायट प्राचार्या अनामिका कुमारी, वरीय व्याख्याता मनीष कुमार पांडेय, रश्मि, रोली, अपर्णा, डॉ मीरा कुमारी, पंकज कुमार, दीपिन्ती, डॉ संतोष राणा, डॉ निर्मल कुमार, अर्जुन गिरी, राकेश कुमार, अवनीश कुमार, और एच पी पी आई के अश्विनी कुमार, दीपक कुमार तथा द्वितीय वर्ष के समस्त प्रशिक्षु सम्मिलित थे.








Leave a Reply