MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा रैली ‘ का आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा रैली ‘ का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ममता रानी ने किया। रैली में एन सी सी और एन एस एस के छात्र एवं पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार मिश्रा व डॉ संतोष कुमार भी शामिल हुए।

जहां एन सी सी के कैंडिडेट ने रैली में ड्रिल मार्च के साथ बैंड बजाया। वहीं भारतीय तिरंगा के सम्मान में रैली में शामिल सभी छात्र छात्राओं ने रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में नारे लगाएं और भारत माता का जय घोष किया।

रैली महाविद्यालय से निकलकर अघोरिया बाजार चौक होते हुए कलमबाग रोड़ में रिलायंस पेट्रोल पंप से होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ ममता रानी ने महाविद्यालय के सदस्यों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत वर्ष के लिए गौरव का पल है कि हम भारतीय अपने तिरंगे के प्रति इस हद तक समर्पित है कि तिरंगे को घर- घर तक पहुंचा रहें हैं।

जिससे कि संपूर्ण भारतीय नागरिक अपने तिरंगे के प्रति जागरूक हो रहे हैं। तिरंगे के प्रति आस्था जगाने का काम हर घर तिरंगा रैली करती है। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं के प्रति विशेष आभार और स्नेह प्रदर्शित करते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद हमने तय समय-सीमा के अनुरूप तिरंगा यात्रा कार्यक्रम किया।

इस रैली को सफल बनाने में ट्राफीक कर्मियों का भी सहयोग सराहनीय है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए उन्होंने रैली को सही तरीके से मार्ग प्रदान कराया। रैली का मुख्य आकर्षण बाबन फीट का तिरंगा रहा।

शहरवासियों ने इस रैली को रूक रूक कर देखा। इस रैली में महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ विजयेन्द्र झा, डॉ संध्या, डॉ अरूण कुमार, डॉ फिरोज आलम, डॉ एनी जोया, डॉ अमृता, डॉ वाचस्पति शाही , डॉ रचना, डॉ लक्ष्मी भारती, डॉ ज्योति, डॉ ममता, डॉ स्वाति एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.