MUZAFFARPUR

बिहार से नेपाल जाना होगा आसान, केंद्र सरकार ने दी सड़क पर खास मंजूरी, इन 7 जिलों को बड़ा फायदा

इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड पर अब चार स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारत-नेपाल सीमा के समानांतर 554 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 15 साल से जारी है। इसके पूरा होने से नेपाल की ओर से होने वाली घुसपैठ पर रोकथाम में मदद मिलेगी और बिहार के सात जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

बिहार के यूपी बॉर्डर से पश्चिम बंगाल कर बनेगी सड़क

2010 में केंद्र ने इसके लिए 1656 करोड़ रुपये मंजूर किए थे लेकिन लागत बढ़कर अब 2468 करोड़ रुपये हो गई है। राज्य सरकार अब इस सड़क को 14 मीटर (चार लेन) चौड़ा करने की दिशा में काम कर रही है। यह सड़क बिहार में यूपी बॉर्डर के गोबरहिया (मदनपुर) से पश्चिम बंगाल के गलगलिया तक बनाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.