मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर, कू लावी मुजफ्फरपुर के समक्ष लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से गेट मीटिंग एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से कॉमरेड कपिल देव यादव एवं पवन कुमार ने की।

कॉमरेड झुन्नु कुमार ने कहा कि निजीकरण रेल कर्मचारियों एवं रेलवे के लिए अत्यंत घातक है, जिस पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। कॉमरेड पिनाकी नंदन ने बताया कि रेलवे में लाखों पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई है, जिससे लाखों युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सेफ्टी को नज़रअंदाज़ कर कम कर्मचारियों पर अधिक कार्य का दबाव डाला जा रहा है।

कॉमरेड कपिल देव यादव ने कहा कि 8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है, लेकिन अब भी बोनस का भुगतान 6वें वेतन आयोग के आधार पर किया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। कॉमरेड बिरझन चौधरी ने मांग की कि NPS/UPS को रद्द कर OPS की पुनः बहाली की जाए।

कॉमरेड पवन कुमार ने कहा कि अविलंब चारों नए श्रम कानूनों को वापस लिया जाए।आज के कार्यक्रम में हमारे रेलकर्मी साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की एवं एकजुटता दिखाई।


कार्यक्रम में शामिल प्रमुख साथी
ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयनाथ कुमार राय, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, मनीष कुमार यादव, केशव जी, रवि रंजन कुमार, तारूर कुमार, विनोद कुमार राय, संतोष कुमार (शाखा सचिव ब्रांच-2), अभिषेक रंजन, अनिल कुमार, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार साह, रामेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, शिवशंकर कुमार, अभिषेक कुमार, सुभाष कुमार, प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, मंटू बैठा, संतोष कुमार, तथा समस्त ECREU परिवार।





Leave a Reply