MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर : जिस महिला मुखिया को राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार उसी के घर ED की रेड

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ईडी की रेड से खलबली मच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले में सकरा प्रखंड के बिशनपुर वघनगरी मॉडल पंचायत की मुखिया बबीता देवी के आवास पर छापेमारी शुरू की है। टीम सुबह करीब छह बजे पहुंची।

मुखिया के घर पर मौजूद दस्तावेज, बैंक खातों, प्रॉपर्टी डीड और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अवैध शराब तस्करी से अर्जित काले धन के मामले में छापेमारी हो रही है। मुखिया पति बबलू मिश्रा और उनके भाई पर पहले ही शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, मुखिया बबीता देवी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.