MUZAFFARPUR

शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, जिला स्तर पर इन अधिकारियों की बनाई कमेटी,जानें….

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय है. जिला स्तर पर स्थानांतरण संबंधी मामलों पर विचार के लिए जिला स्थापना समिति का गठन कर दिया गया है. इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

जिलाधिकारी को स्थापना समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी सदस्य होंगे. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सदस्य सचिव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सदस्य, जिलाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति श्रेणी से मनोनीत एक पदाधिकारी सदस्य होंगे.

जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत एक महिला वरीय उप समाहर्ता सदस्य, जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत अल्पसंख्यक श्रेणी का एक अधिकारी सदस्य होंगे. इस तरह से कुल 8 सदस्यीय जिला स्थापना समिति का गठन किया गया है.

जिला स्थापना समिति शिक्षकों का जिला के अंदर स्थानांतरण, अंतर जिला स्थानांतरण के लिए अनुशंसा, स्थानांतरण संबंधी शिकायतों के निष्पादन करेगी. साथ ही जिला के अंदर रिक्त पदों की सीमा तक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए भी जिला स्थापना समिति को अधिकार दिया गया है. शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.