MUZAFFARPUR

बीजेपी विधायक की यात्रा में बवाल, तिरंगा फाड़ने और मारपीट में आरजेडी कार्यकर्ताओं पर FIR

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा के दौरान सोमवार को बवाल हो गया। बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ताओं पर तिरंगा फाड़कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने और तोड़फोड़ एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। यात्रा में मौजूद मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार से भी बदसलूकी का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को ढेकहां मंडल में बीजेपी की तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। आरोप है कि टिकुलिया में कुछ लोगों ने यात्रा को रोक दिया गया। घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में बीजेपी के ढेकहां मंडल अध्यक्ष नवल किशोर कुशवाहा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने प्रेस बयान जारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत बीजेपी मंडल अध्यक्ष नवल किशोर कुशवाहा के नेतृत्व में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान टिकुलिया गांव में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में आकर रथ को रोक दिया गया।

शहजाद के अनुसार घटना स्थल पर उन्हें समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वे सभी उपद्रव एवं गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। राजद के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रथ को क्षतिग्रस्त कर दिया और तिरंगा को फाड़ कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए देशद्रोह का आपराधिक काम किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.