MUZAFFARPUR

सुबह सुबह अनंत सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, टिकट को लेकर होगा सब फाइनल, सीएम और ललन सिंह से भी हुई थी मुलाकात

बिहार : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सुबह सुबह मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह से मिलने पहुंचे हैं। अनंत सिंह के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। इसके पहले अनंत सिंह सीएम नीतीश और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और टिकट को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने अपने लाखों रुपये कीमत वाले भैंस भी दिखाए।

अशोक चौधरी अनंत सिंह की मुलाकात 

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने आज सुबह सुबह पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह से मिलने पहुंचे हैं।  गौरतलब है कि अनंत सिंह दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पर जाकर भी बातचीत की। माना जा रहा है कि वे जदयू से टिकट के लिए लगातार शीर्ष नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.