MUZAFFARPUR

सोनपुर मंडल में स्वच्छता अभियान के तहत खाद्य इकाइयों में चलाया गया सघन सफाई एवं निरीक्षण अभियान

सोनपुर: स्वतंत्रता दिवस उत्सव – 2025 के उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अगस्त तक चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आज दसवें दिन, दिनांक 10/08/2025 को सोनपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों तथा उनके आसपास स्थित कैंटीनों, फ़ूड स्टॉलों, बेस किचन, पैंट्री कार और फ़ूड प्लाज़ा में सघन सफाई एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान बर्तनों की सफाई, कचरा निपटान की व्यवस्था तथा संपूर्ण स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया गया।

मंडल के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा पैंट्री कारों का भी गहन निरीक्षण कर संबन्धित कर्मचारियों को स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जाँच एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस पहल का उद्देश्य खाद्य इकाइयों में दीर्घकालिक सुधार, यात्रियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना तथा स्टेशन परिसर में बेहतर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.