MUZAFFARPUR

सिंगिंग स्टार 2025” के पहले ऑडिशन के निर्णायक मंडल की घोषणा 

मुज़फ्फरपुर: जिले के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो “सिंगिंग स्टार 2025” की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं।

आज बीट्स म्यूज़िक क्रिएशन्स (बीएमसी) के अकादमी परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सितंबर माह में होने वाले पहले ऑडिशन के निर्णायक मंडल का चयन किया गया।

निर्णायक मंडल में शहर के प्रसिद्ध संगीत प्रेमी एवं गायन की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुके पंकज धीर, अनुपमा दास और गौरव ज्ञान को शामिल किया गया है। ये सभी न केवल प्रतिभागियों का चयन करेंगे, बल्कि ऑडिशन के दौरान उन्हें संगीत से जुड़े महत्वपूर्ण गुरु मंत्र भी प्रदान करेंगे, ताकि प्रतियोगी अपने प्रदर्शन को और निखार सकें।

बीएमसी के संस्थापक अरुण कुमार और कार्यक्रम निदेशक प्रकाश दास मानस की उपस्थिति में हुई इस बैठक में कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। संस्था के सदस्यों ने सभी जजों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।

कल से बीएमसी की टीम जिले के विभिन्न विद्यालयों का दौरा शुरू करेगी, जहाँ से चयनित छात्रों को इस मेगा प्रतियोगिता के अगले चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

सिंगिंग स्टार 2025” से बच्चों को होने वाले लाभ

ज़िले और राज्य के बड़े मंच पर अपनी गायन प्रतिभा दिखाने का मौका।

अनुभवी जजों से सीधा मार्गदर्शन और प्रशिक्षण जैसी अहम सलाह।

मीडिया और सोशल मीडिया कवरेज, जिससे प्रतिभा को व्यापक पहचान।

विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और म्यूज़िक वीडियो में प्रस्तुति का अवसर।

आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंचीय अनुभव का विकास।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.