मुजफ्फरपुर : मुज़फ्फरपुर के युवा निर्देशक शिशिर दास द्वारा निर्देशित और सहायक निदेशक अमन राज के सहयोग से निर्मित फिल्म “अनाथ का बाल विवाह” का टीज़र आज जारी कर दिया गया है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण और बाल विवाह जैसे संवेदनशील सामाजिक विषयों पर आधारित है, जो समाज में जागरूकता लाने का कार्य करेगी। टीज़र को Muzaffarpur Dance Crew के YouTube चैनल, Instagram, और निर्देशक शिशिर दास के Facebook पेज पर जारी किया गया है।


इसके रिलीज़ होते ही दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव और सराहना मिल रही है। इस दौरान निर्देशक शिशिर दास ने कहा,हमने इस फिल्म के ज़रिए एक ऐसा संदेश देने की कोशिश की है जो समाज की सोच को झकझोरे और बदलाव के लिए प्रेरित करे। वहीं सहायक निदेशक अमन राज ने दर्शकों से अपील किया कि “यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक सामाजिक पहल है। इसे ज़रूर देखें, साझा करें और बदलाव की इस सोच में भागीदार बनें।



वहीं फिल्म में शोभा कुमारी, भूमिजा सिन्हा, राजकुमार, सुप्रिया मिश्रा, एकता सिन्हा, मिथलेश कुमार दास,सुप्रिया मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, संतोष कुमार नाथ, गोपाल मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, राजन प्रजापति, मिथिलेश कुमार दास, एकता सिन्हा, भूमिजा सिन्हा, दीप्सी दास, देवांशी दास, राज कुमार, स्नेहा, शोभा, कुणाल, अपर्णा दास सहित कई अन्य कलाकार अपने बेहतरीन अभिनय से सुर्ख़ियों में हैं।



सहायक कलाकार
मिनल दास, दीपमाला, अनिकेत घोष, अमरदीप (बबलू सर), शोभा कुमारी
“अनाथ का बाल विवाह” एक सशक्त सामाजिक विषय पर आधारित प्रस्तुति है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है और समाज में जागरूकता की अलख जगाती है।





Leave a Reply