MUZAFFARPUR

ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में ‘ बेहतर बिहार संवाद ‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर:  ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में ‘ बेहतर बिहार संवाद ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एस आई एस ग्रूप के प्रबंधक एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा थे।बेहतर बिहार संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ममता रानी ने अपने स्वागत भाषण से किया। प्राचार्या ने आगत अतिथि का स्वागत शाल,पौध और फाग देकर किया।

जिसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के बेहतर बनने की संभावनाओ पर संवाद हो यह पूरे महाविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है। जहां तक बिहार पहुंचा है वहां से हमें और आगे बढ़ना है इस पर ऋतुराज जी के विचार छात्रों में नयी ऊर्जा भरेंगे।

वहीं ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि अब बिहार को पलायन मुक्त करना है। अब बिहार के युवा पीढ़ी को यह तय करना है कि वे अपना भविष्य अपने कौशल और नये रास्तों से करेंगे या केवल परंपराओं का निर्वाह करेंगे। बिहार को विकसित बनाने में छात्र अपनी नवीन दृष्टि का इस्तेमाल करें। बिहार में प्रति व्यक्ति आय निश्चित बढेगी , हम रोजगार मांगने वाले प्रदेश नहीं बनेंगे अब बिहार सभी को रोजगार देगा।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ सुनील कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ ममता रानी ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.