मुजफ्फरपुर : जिले के संगीत प्रेमी छात्रों एवं आम आदमी के लिए एक ऐतिहासिक मंच तैयार है। बीट्स म्यूज़िक क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित “सिंगिंग स्टार 2025” का आयोजन सितंबर से नवंबर 2025 के बीच किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा प्रेस वार्ता में की गई।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 6 से 12वीं और स्नातक स्तर के छात्रों के लिए है। साथ ही 10 से 30 बर्ष तक के आम आदमी भी प्रतियोगिता मे सहभागी हो सकते हैं l कार्यक्रम के आयोजक अरुण कुमार एवं कार्यक्रम निर्देशक प्रकाश दास मानस ने बताया कि यह बच्चों और आम आदमी के लिए एक सुनहरा अवसर है।ऑडिशन जिले के विभिन्न स्कूलों व केंद्रों पर होंगे और चुने गए प्रतिभागी स्टूडियो राउंड व अंततः ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे। पहली बार एक प्रतियोगिता मे दो विजेता चुने जाएंगे l विजेताओं को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, गिफ्ट हैम्पर, और एक म्यूज़िक वीडियो में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।



कार्यक्रम के आयोजक अरुण कुमार एवं कार्यक्रम निर्देशक प्रकाश दास मानस ने बताया कि यह बच्चों और आम आदमी के लिए एक सुनहरा अवसर है। ऑडिशन जिले के विभिन्न स्कूलों व केंद्रों पर होंगे और चुने गए प्रतिभागी स्टूडियो राउंड व अंततः ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे। पहली बार एक प्रतियोगिता में दो विजेता (एक छात्रों के बीच से और एक आम आदमी के बीच से) चुने जायेंगे।

विजेताओं को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र, गिफ्ट हैम्पर, और एक म्यूज़िक वीडियो में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। बता दें कि फिनाले में बॉलीवुड सेलिब्रिटी की गरिमामयी उपस्थिति भी संभावित है। निर्णायक मंडल में बाबला सर, अनुपमा दास और गौरव ज्ञान शामिल होंगे।


मौके पर डॉ. मुकुल सिंह (निदेशक, पेंगुइन स्कूल) विशिष्ट अतिथि: डॉ. श्यामबाहु प्रसाद (प्रधानाध्यापक, एम.एस. स्कूल, मिनापुर) प्रणव झा, पंकज धीर (गायक), विक्की दा (आयोजक), विजय राठौड़ (गायक), पिंकी राठौर (गायिका), ननीन श्रीवास्तव, बाबला जी (गायक एवं निर्णायक, सिंगिंग स्टार 2025) उपस्थित रहें।








Leave a Reply