पटना: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने के बाद बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में मौसम विभाग पटना ने आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है. साथ ही 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग पटना ने अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगाड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और सुपौल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल और औरंगाबाद जिला शामिल है.

तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
येलो और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जलभराव और बाढ़ की स्थिति में लोग ऊंचे स्थानों पर चलें जाएं. साथ ही व्रजपात के दौरान खुले मैदान समेत ऊंचे पेड़ों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है. साथ ही किसान मौसम की जानकारी लेकर ही घर से खेत के लिए निकलें.

पूर्णिया में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों में पूर्णिया में सबसे ज्यादा बारिश 270.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है, जबकि पटना में 20.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है. वहीं, राजधानी के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भागलपुर में यह 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.






Leave a Reply