MUZAFFARPUR

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का नि’धन, सर गंगाराम अस्पताल में ली अं’तिम सांस

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. इसकी जानकारी सर गंगाराम अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. एके भल्ला ने दी. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 8:56 मिनट पर उनका निधन हुआ.

बता दें कि पूर्व सीएम शिबू सोरेन 81 वर्ष के थे और कई बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्हें पैरालाइसिस के बाद 19 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था. उसके बाद से वह लंबे समय तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहे.उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने एक्स हैंडल पर सूचना देते हुए दुख व्यक्त किया है और बताया कि पिताजी के जाने से वे शून्य हो गए है.

बता दें कि शिबू सोरेन के पुत्र एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनकी भर्ती होने के चलते काफी समय तक परिवार के साथ सर गंगाराम अस्पताल में रुके थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संजय सेठ, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित तमाम नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. शिबू सोरेन का हालचाल लेने के लिए सर गंगाराम अस्पताल में नेताओं का आना-जाना भी लगा हुआ था.

बता दें कि झारखंड राज्य बनाने के लिए शिबू सोरेन का लंबा संघर्ष रहा और राज्य के गठन की मांग को लेकर ही उन्होंने राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया था, जिसके वह अभी तक अध्यक्ष थे. शिबू सोरेन कई बार विधायक लोकसभा सांसद और एक बार बहुत ही कम समय के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे. इसके साथ ही वह यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे. उन्हें आधिवासी लोग दिशोम गुरूभी कहते थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.