मुजफ्फरपु: चौथी सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर कुढ़नी के NH 22 चंद्रहटी स्थित शंभू मार्केट में शिव सेवा समिति के द्वारा निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जहां शनिवार से ही कांवरिया बंधु के लिए निःशुल्क चाय, ठंडा पानी, गर्म पानी, मेडिकल, दवा, ठहराव सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।




वहीं समिति के संयोजक मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि पिछले सोलह वर्षों से हमारे समिति द्वारा कांवरिया बंधु के लिए निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।





इस वर्ष भी शिव सेवा समिति के अध्यक्ष पूरे तन मन से कावरियों की सेवा में जुटे हैं। मौके पर संजय कुमार मुन्ना, अनिल झा, टुनटुन शर्मा,दीपक पांडे,सूरज महतो, प्रेम कुमार गुप्ता,मनीष कुमार, राजीव कुमार ,राजेश कुमार,अजय पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।







Leave a Reply