MUZAFFARPUR

तेजप्रताप का किसान लुक: आरा में महिलाओं के साथ की धान की रोपनी, वीडियो हुआ वायरल

बिहार : हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव जन संवाद यात्रा के दौरान आरा के शाहपुर विधानसभा पहुंचे। इससे पूर्व शाहपुर में जन संवाद यात्रा के लिए जाने के दौरान वो रास्ते में रुके और किसानों को खेत में धान की रोपनी करते देख वो खुद को रोक नहीं पाये। गाड़ी से उतकर वो भी खेत में जा पहुंचे और धान की रोपनी करने लगे। उन्होंने इस दौरान सफेद रंग का कुर्ता और पायजमा के साथ पीले रंग की टोपी पहन रखी थी।

अपने बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल को देखकर खेतों में रोपनी कर रहे किसान भी हैरान रह गये। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि लालू जी का बड़ा लड़का तेजप्रताप यादव उनके सामने खेत में खड़े हैं और अपने हाथों से खेत में धान की रोपनी कर रहे हैं। तेजप्रताप ने किसानों के साथ रोपनी की। इस बात की जानकारी तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर रोपनी करते बनाये गये वीडियो अपलोड किया है। जिसमें यह भी लिखा है कि आज जिला आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और साथ ही उनके साथ मैन भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।

बता दें कि तेजप्रताप और अनुष्का का मामला सामने आने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था वही घर परिवार से भी बेदखल कर दिया है। जिसके बाद तेजप्रताप ने हरी टोपी और राजद को छोड़ पार्टी और परिवार से अलग किए जाने के बाद अपनी राजनीतिक दिशा तय कर ली है। उन्होंने अब महुआ से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। तेज प्रताप ने कहा कि यदि महुआ से वो जीतते हैं तो यह जीत लालू प्रसाद यादव की होगी। तेजप्रताप 31 जुलाई को महुआ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पानापुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की थी और जीत का आशीर्वाद लिया।

महुआ विधानसभा क्षेत्र के हरपुरा ओसती में  जन संवाद कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या आये हुए जनता-जनार्दन को संबोधित किया। महुआ को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने के बाद अब महुआ को महुआ इंजीनियरिंग कॉलेज खोलवाने का काम करूंगा। साथी ही महुआ के हमारे युवा साथियों के लिए एक युथ क्लब और एक स्टेडिम भी इसबार चुनाव जीतने के बाद खोला जाएगा। वही महुआ विधानसभा क्षेत्र के परसौनिया गुदरी में भी “जन संवाद” कार्यक्रम को संबोधित किये थे जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

फिर महुआ विधानसभा क्षेत्र के अबाबकरपुर में काली पूजा मेला का फीता कटाकर उद्घाटन किया था। हजारों की संख्या में उपस्थित युवा,महिला,बुजुर्गों को तेजप्रताप ने संबोधित किया था। इस दौरान तेजप्रताप ने कहा था कि अबाबकरपुर में एक काली माता का मंदिर भी सभी के सहयोग चुनाव के बाद बनवाया जाएगा। तेजप्रताप यादव का पूरा ध्यान महुआ विधानसभा क्षेत्र पर हैं। इसी क्रम में तेजप्रताप आज आरा पहुंचे थे।

आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर तेजप्रताप धान की फसल की रोपनी करने लगे। किसान महिलाओं से उनका हाल चाल लेने लगे और उनके साथ वो भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी करने लगे। तेजप्रताप का किसान रूप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.