MUZAFFARPUR

खुशखबरी! आज बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में PM भेजेंगे 2000 रुपये

पटना: पीएम किसान उत्सव के मौके पर बिहार में किसानों का महाकुंभ लगने जा रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम वाराणसी से बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे.

किसानों के लिए खुलेगा पिटारा

पटना के बापू सभागार में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है. इसमें मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो रहे हैं. इस समारोह में 5000 से अधिक किसान शामिल होने जा रहे हैं. इन किसानों के लिए पीएम पिटारा खोलने वाले हैं.

योजनाओं की घोषणा होगी

इस कार्यक्रम में किसानों के लिए अन्य योजनाओं की घोषणा की जा सकती है. विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, माननीय पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी तथा माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग श्री नीतीन नवीन शामिल होंगे.

इतने किसानों को मिला लाभ

बिहार में अब तक 73.88 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला है. इस योजना के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेजे जाने की पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों की आर्थिक स्थिरता को सुदृढ़ किया है.

मिथिला के किसानों को तोहफा

इस अवसर पर बिहार में प्रस्तावित मखाना बोर्ड का भी विशेष उल्लेख होगा. मखाना उत्पादन को वैश्विक पहचान देने हेतु भारत सरकार की यह पहल मिथिलांचल के किसानों को सशक्त बनाएगी.

पीएम किसान सम्मान निधि क्या है?

पीएम किसान सम्मान निधि एक सरकारी योजना है, जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाती है. इसके तहत किसानों को तीन किस्त यानि 2-2 हजार रुपए, कुल 6000 रुपये वार्षिक दिया जाता है. यह किसानों के सीधे खाते भेजे जाते हैं. 1 दिसंबर, 2018 को पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.