MUZAFFARPUR

अंतिम सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में कांवरियों से अधिक स्थानीय श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

मुजफ्फरपुर : सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषके के लिए शुक्रवार की सुबह से कांवरियों का जत्था पहलेजा घाट रवाना होने लगा। पहलेजा घाट जाने से पहले कांवरिये बाबा के दरबार में पहुंचे और दर्शन-पूजन के बाद जयकारे लगाते हुए निकले। मंदिर प्रबंधन के अनुसार चौथी सोमवारी पर कांवरियों की संख्या कम देखने को मिली।

बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि अंतिम सोमवारी पर कांवरियों से अधिक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने का अनुमान है। इस कारण रविवार की रात भीड़ कम रहेगी। वहीं, सोमवार की सुबह से ही स्थानीय श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से भीड़ अधिक रहने का अनुमान है।

डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान प्रधान पुजारी ने बताया कि चौथी सोमवारी पर डेढ़ लाख से अधिक कांवरिया व श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कांवरिया पहलेजा घाट पर स्नान व संकल्प लेने के बाद कलश में जल लेकर दोपहर बाद से बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना भी हो गये। कांवरिया सबसे पहले पहलेजा घाट से बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया। उसके बाद वहां से हाजीपुर के रास्ते बाबा गरीबनाथ मंदिर के लिए चलते रहेंगे।

दिन में धूप रहने के कारण कांवरिया ज्यादातर रात में यात्रा कर रहे हैं। प्रधान पुजारी ने बताया कि रविवार की सुबह डाक कांवरिया पहलेजा के लिए रवाना होंगे और दोपहर बाद से जलबोझी कर रवाना होंगे। जिला प्रशासन व सेवादल सक्रिय चौथी सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन और सेवादल सक्रिय हो गए हैं। शनिवार की सुबह से ही सभी चिन्हित सरकारी व निजी सेवा शिविर पर कांवरियों को सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी।

शिविरों में चाय नास्ता, भोजन, मालिश व ठहरने का प्रबंध किया गया है। इधर, बालाजी परिवार चौथी सोमवारी की तैयारी में जुट गए है। परिवार के अभिषेक कुमार ने बताया कि बाबा मंदिर से लेकर आम गोला तक चौथी सोमवारी में दो या तीन शिविर ही लगते हैं। इस कारण बालाजी परिवार के शिविर में कांवरियों की अच्छी संख्या पहुंचती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.