MUZAFFARPUR

सीतामढ़ी के बंद घर में घुसी पुलिस….अंदर की हालात देख पुलिस के उड़े होश

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बसवरिया रेलवे गुमटी के पास पुलिस को एक घर में सेक्स रैकेट चलाने की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो घर बंद मिला। लेकिन फिर किसी तरह जब पुलिस कमरे में पहुंची तो हालात देखकर दंग रह गयी।

कमरे में बाहर से भाड़े पर महिलाओं को बुलाया गया था। कई शहरों के ग्राहक वहां पहुंचते थे। पुलिस ने 6 महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया।पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए घर को सील कर दिया गया। मेहसौल थाना प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

इसकी सूचना सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह को दी गयी। उनके निर्देश पर पुलिस ने धावा बोला।पुलिस को देखकर वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में महिला और दो पुरुष को दबोच लिया। कमरे में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। सभी की मेडिकल जांच कर कागजी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में बीते कई महीनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.