पटना : पटना एम्स में गुरुवार को विधायक चेतन आनंद के साथ मारपीट और बदसलूकी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक विधायक चेतन आनंद एक मरीज से मिलने एम्स पहुंचे थे, जहां उनकी सुरक्षा गार्ड से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

विधायक ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी ने न सिर्फ उनके साथ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट भी की। इस संबंध में उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है और एम्स प्रशासन ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हल्का तनाव देखा गया।

चेतन आनंद शिवहर विधानसभा से विधायक हैं। वे पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह और सीतामढ़ी की मौजूदा सांसद लवली आनंद के पुत्र हैं. 2020 में उन्होंने अपनी मां के साथ राजद (RJD) में शामिल होकर शिवहर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. बाद में वे राजद के बागी हो गए. उनकी माँ ने जदयू टिकट पर सांसद का चुनाव जीता.









Comment here