MUZAFFARPUR

पटना में छापा मारने गई पुलिस पर प’त्थरबाज़ी, महिला दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी ज’ख्मी

पटना: पटना में पुलिसवालों को पत्थर फेंक-फेंक कर मारा गया है। दरअसल पटना के कमला नेहरू नगर में मंगलवार देर रात छापेमारी करने आई दानापुर पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सभी का न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है।

खगौल के द्वारिकापुरी निवासी राम लड्डू कुमार चार जुलाई से गायब है। उसकी पत्नी नीतू देवी ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो एक संदिग्ध व्यक्ति का मोबाइल लोकेशन कमला नेहरू नगर स्थित रिया पासवान के घर में मिला। इसके बाद दानापुर दारोगा ब्रजेश कुमार टीम के साथ कोतवाली पुलिस को लेकर रिया पासवान के घर पहुंच गए।

पुलिस संदिग्ध की जांच करने के लिए घर का दरवाजा खुलवा रही थी उसी दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया गया। आरोप है कि रिया पासवान ने घर की जांच नहीं करने दी और पुलिस से उलझ गई। वह मारपीट करने लगी और कुछ लोगों के साथ पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें महिला दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सूचना पर कोतवाली थानेदार राजन कुमार पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले गए। जख्मी दारोगा ब्रजेश कुमार के बयान पर रिया पासवान सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है।

आरोपित महिला पर पहले से प्राथमिकी

थानेदार राजन कुमार ने बताया कि वह महिला शुरू से ही विवादित है। उस पर पहले से कई केस हैं। पटना जंक्शन पर महिला टीटी से मारपीट की थी। जिसमें उसके खिलाफ रेल थाने में भी केस दर्ज है। उसमें चार्जशीट भी हो चुकी है। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.