रोहतास: बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर लगातार घोषणा कर रहे हैं. इसी बीच पीके ने रोहतास में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसबार उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. भ्रष्ट नेता और अधिकारी को जेल भेजने का काम करेंगे.

बिहार बदलाव यात्रा
प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा को लेकर मंगलवार को प्रशांत किशोर रोहतास पहुंचे. एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान रोहतास के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद किया और लोगों के मन में उठ रहे सवाल का जवाब दिया.

शराबबंदी की चर्चा
डेहरी के पाली रोड स्थित एक निजी होटल में संवाद के दौरान कई मुद्दों राजनीति, पलायन शिक्षा, बेरोज़गारी सहित अन्य मसलों पर बात की. इस दौरान प्रशांत किशोर ने शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

‘शराब की होम होम डिलीवरी का आरोप’
सूबे की नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सूबे में शराबबंदी नाम की कोई चीज नहीं है. सिर्फ या फर्जी कानून है. शराबबंदी का फायदा तब हो जब पूरी तरह से बिहार में शराब बंद हो, लेकिन यहां शराब बंद है लेकिन खुलेआम होम डिलीवरी चालू है.

‘शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान’
प्रशांत किशोर ने कहा कि भले ही शराब की दुकान बंद है, लेकिन घर-घर शराब बिक रहा है. इस शराब बंदी कानून के कारण हर साल 20 हजार करोड़ रुपया सरकार का नुकसान हो रहा है. और यह सारा पैसा भ्रष्ट नेताओं तथा अफसरों की जेब में जा रहा.

‘यूपी में लागू हो शराबबंदी’
प्रशांत किशोर इतने पर पर ही नहीं रूके. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है. आधे से ज्यादा पुलिस प्रशासन के अधिकारी शराब और बालू माफियाओं से पैसे उगाही में लगे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर वाकई में शराबबंदी कानून सही है तो इसे यूपी में भी लागू होना चाहिए.

सीएजी रिपोर्ट पर सवाल
प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस बिहार में सरकार पैसे का रोना रोती है. इस सरकार के पास पिछले 5 सालों में 70,000 करोड़ रुपए का कोई लेखा-जोखा नहीं है. यह कैग की रिपोर्ट में सामने आ चुका है. कि आखिर यह पैसे कहां गए, किस मद में खर्च हुए?





Leave a Reply