MUZAFFARPUR

महिला के कमरे में रोमांस कर रहा था बुलेट वाला प्रेमी, घरवालों ने पी’ट-पी’टकर कर दिया अ’धमरा

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग में योगेंद्र कुमार (28) को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद घर में बंद कर दिया। गले में रस्सी बांधकर जान मारने का प्रयास किया गया। घटना मुरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, दोनों ओर से केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को महिला के कमरे से पकड़ा गया था। उसपर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को सकरा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल रेफर कर दिया। योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह ननिहाल में रहता है। मुजफ्फरपुर जाने के लिए बुलेट से निकला, तभी पड़ोस के कुछ लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। बेहोश होकर गिर गया तो गले में रस्सी बांधकर हत्या का प्रयास किया गया। बुलेट भी रख लिया। दो लाख रुपये और आभूषण छीन लिया। परिजन पहुंचे तो उनलोगों पर भी हमला किया गया। पुलिस ने हमलावरों से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि देर रात युवक घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जिसे पकड़कर आक्रोशित लोगों ने पिटाई कर दी। युवक हमेशा महिला को परेशान करता था। उसे कई बार चेतावनी दी गई लेकिन नहीं माना उसके बाद गांव के लोगों की बात नहीं मानी।

इस मामले में थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में महिला के घर में घुसने को लेकर मारपीट की घटना हुई है। प्रेम- प्रसंग का साक्ष्य भी मिला है। दोनों तरफ से आवेदन मिला है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

इधर औराई थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने पुपरी से गंभीर हालत में बरामद किया है। उसके सिर में चोट के गहरे निशान हैं। उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। 26 जुलाई को लड़की मोबाइल ठीक कराने के लिए घर से निकली थी। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इधर, रविवार की देर रात ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर मेडिकल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.