मुजफ्फरपुर : सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर साहू पोखर महादेव मंदिर में सिद्धेश्वर महादेव जी का भव्य मौसमी फलों से महा श्रृंगार किया गया। जहां पुजारी हरिशंकर पाठक एवं योगेंद्र तिवारी ने पंचामृत स्नान कराकर बाबा का रुद्राभिषेक कराया। मौके पर भारतीय सेवा दल अध्यक्ष विक्रम सर्राफ ने बताया कि हर सोमवारी के मौके पर बाबा का अलग-अलग प्रकार से महा श्रृंगार किया जाता है।





इसी कड़ी में आज बाबा भोलेनाथ का मौसमी फलों से महाशृंगार किया गया है। सर्वप्रथम बाबा को दूध दही घी मध शक्कर आदि से स्नान करवा कर रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का भव्य महा श्रृंगार किया गया। महाशृंगार के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मौके पर संजय, मनीष कुमार सोनी, संतोष महतो, विक्की कुमार साहू, प्रभात कुमार, शिवकुमार इत्यादि लोग मौजूद रहें।











Leave a Reply