मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने अवैध संबंध में बड़ा कांड कर दिया। उसने अपने साले को चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। कांड को अंजाम देकर आरोपी फरार है। घटना तुर्की थाना इलाके के सुमेरा गांव की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है तो घायल साले का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी शमशाद बदमाश किस्म का आदमी है। उसका अपने पड़ोस की एक लड़की के साथ अवैध प्रेम संबंध चल रहा था। यह बात उसके साले मोहम्मद शाहनवाज को पता चल गई। आरोपी की पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो माहौल और बिगड़ गिया। साले ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया। इसी बीच वह किसी कांड में जेल चला गया। आरोपी जीजा को लग रहा था कि साले और ससुर ने मिलकर उसे जेल भेजवाया। बदला लेने के लिए वह बेचैन था।

जेल से छूटने के बाद वह साले के पीछे लग गया। शनवार की शाम को अकेला देखकर उसने शाहनवाज पर हमला कर दिया। चाकू से कई वार करके उसे जख्मी कर दिया। आनन फानन में परिवार के लोग उसे पीएचसी ले गए जहां से सदर अस्पाल रेफर कर दिया गया।

घायल के पिता रकीबुल ने बताया कि उसके दामाम की हरकतें ठीक नहीं है। वह अपने कारणों से जेल गया पर उलसे लग रहा था कि मेरे बेटे ने ही उसे जेल भेजवाया था। बदला लेने के लिए बेटे पर दामाद ने जानलेवा हमला कर दिया। ससुर ने दामाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में तुर्की थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया है कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों से पूरी जानकारी ली जा रही है। आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है। उसका पूर्व का इतिहास खंगाला जा रहा है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।







Leave a Reply