MUZAFFARPUR

बिहार के 2 करोड़ स्कूली बच्चों के साथ हो गया बड़ा खेला, इस लाभ से छात्र अब भी हैं वंचित, अब क्या करेंगे ACS सिद्धार्थ?

बिहार के करीब 80 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 2 से 12 तक के लगभग दो करोड़ छात्र-छात्राएं पोशाक और छात्रवृत्ति की राशि का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जून के अंत तक यह राशि भेजने की तैयारी थी लेकिन वित्त विभाग की स्वीकृति न मिलने के कारण यह प्रक्रिया अभी तक लंबित है।

इस साल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त को हटाने का प्रस्ताव भेजा है, ताकि हर बच्चा लाभ से वंचित न रह जाए। लेकिन वित्त विभाग से अब तक इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति के बाद ही कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी और फिर बच्चों के खातों में राशि भेजी जाएगी।

विधानसभा चुनाव से पहले राशि भेजने की तैयारी

राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि आचार संहिता लागू होने से पहले सभी योजनाओं की राशि सीधे छात्रों के खातों में भेज दी जाए। शिक्षा विभाग ने बजट का प्रावधान पहले ही कर लिया है अब केवल अंतिम स्वीकृति का इंतजार है।

किन्हें क्या लाभ मिलेगा?

कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों को पोशाक की राशि दी जाएगी। कक्षा 1 से 12 तक की सभी छात्राओं को भी पोशाक की राशि मिलेगी। कक्षा 9 के छात्रों को साइकिल योजना के तहत ₹3,000 की राशि दी जाएगी। SC-ST वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति और पोशाक की राशि अलग से SC-ST कल्याण विभाग से मिलेगी, लेकिन यह राशि शिक्षा विभाग के जरिए ही दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि विभिन्न वर्गों के लिए नियमानुसार दी जाएगी।

पहली कक्षा के लिए राशि जारी

गौरतलब है कि कक्षा 1 के छात्रों के लिए 75% उपस्थिति की शर्त नहीं होती। इसलिए विभाग ने यहां पहले ही पहल करते हुए लगभग 6 लाख छात्रों के लिए ₹600 प्रति छात्र की दर से ₹6 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.